लगातार कुछ सालों से घोटालों से घिरी बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में इस साल भी घोटाला हो गया। गोपालगंज शहर के एसएस बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र से बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा की 213 उत्तर पुस्तिकाएं गायब कर दी गईं। इनमें 67 कॉपियां एडवांस गणित विषय की हैं। 
बोर्ड से कुछ उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी मांगे जाने पर यह खुलासा हुआ है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें विद्यालय के आदेशपाल व रात्रि प्रहरी के अलावा कई कर्मियों को आरोपित बनाया गया है।
स्ट्रांग रूम से गायब कर दी गईं कॉपियां
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features