आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का आज (10 फरवरी) जन्मदिन है। मशहूर कवि के जन्मदिन के मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। साहित्य की दुनिया के दिग्गजों के साथ-साथ शुभचिंतकों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में बीजेपी नेता आर के सिन्हा का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया।
राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने तंजात्मक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि हिंदी मां के सुपुत्र, ओजस्वी वक्ता और कवि कुमार विश्वास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इन शुभकामनाओं के बाद आर के सिन्हा ने तंज कसते हुए लिखा कि डॉक्टर साहब अच्छे और नेक नीयत के व्यक्ति हैं लेकिन फिलहाल बुरी संगत में हैं। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और सही मार्गदर्शन करे। यही कामना है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features