नोएडा। महिलाओं के खिलाफ तथाकथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद विनय कटियार के बाद पार्टी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला भी घिर गए हैं। एक निजी न्यूज चैनल पर परिचर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला पर समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है।

शिक्षा पर खास मेहरबान हुई मोदी सरकार, की ये बड़ी घोषणाएं
यह कार्यक्रम टेलीविजन न्यूज चैनल ईटीवी पर प्रसारित किया जा रहा था। आरोप है कि बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पंखुड़ी पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
भाजपा नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी से व्यथित भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के खिलाफ सपा प्रवक्ता पंखुरी पाठक ने नोएडा के कोतवाली सेक्टर-58 में तहरीर है। पुलिस ने जांच के लिए टीवी चैनल से परिचर्चा की सीडी मांगी है।
शिकायत मिलने के बाद नोएडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, पंखुड़ी पाठक अखिलेश यादव की करीबी मानी जाती हैं।
वहीं, सपा की महिला प्रवक्ता होने के नाते मुख्यमंत्री की पत्नी व लोकसभा सांसद डिंपल यादव से भी पंखुड़ी पाठक की नजदीकी है।
यह बोला भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने…
पंखुड़ी पाठक तुम्हारे पंख ज्यादा फड़फड़ा रहे हैं चुप रहो ज्यादा ना फडफ़ड़ाएं तुम्हारे पंख। हमें पता है कि तुम्हारे जैसी महिलाओं को यादव परिवार में कैसे एंट्री मिलती हैं और अगर मैंने अपना पूरा मुंह खोला तो तुम शर्मसार हो जाओगी।
हालांकि, पंखुड़ी पाठक ने प्रेम शुक्ल के अमर्यादित बोल पर चैनल के साथ भाजपा प्रवक्ता को भी खूब खरी खोटी सुनाई।
अब शिवपाल यादव ने किया नई पार्टी बनाने की घोषणा, सपा से टूटे गया सालों पुराना रिश्ता
जवाबी हमले में यह कहा पंखुड़ी पाठक ने…
भाजपा नेताओं से महिलाओं का सम्मान कभी नहीं हो पाएगा तथा इनकी इस भाषा ने महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता को भी दर्शाया हैं।
उसी दौरान सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहा था कि वह अपने कई समर्थकों के साथ प्रेम शुक्ला द्वारा महिलाओं के लिए बोली गयी अभद्र भाषा के खिलाफ कानून की मदद लेने जा रही हैं और इस मामले में वह पुलिस थाने में FIR लिखवा सकती हैं।
जानें पंखुड़ी पाठक के बारे में
दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर चुकी पंखुड़ी पाठक महज 24 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश की सत्तासीन समाजवादी पार्टी की चेहरा बन चुकी हैं। नॉन पॉलटिकल बैकग्राउंड से आने वाली पंखुडी पाठक के राजनीतिक करियर का आरंभ 6 साल पहले हुआ जब वह महज 18 साल की थीं।
गौरतलब है कि 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीतने वाली पंखुड़ी लंबे समय से समाजवादी पार्टी की छात्र सभा से जुड़ी रही हैं। उन्होंने 2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ाया। इसके बदले में पार्टी ने रिटर्न गिफ्ट देते हुए उन्हें 2013 में लोहिया वाहिनी का नेशनल सेक्रेटरी बना दिया।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					