भारतीय पुरुष हॉकी टीम तथा जापान के मध्य पूल ए का मुकाबला खेला गया। फर्स्ट क्वॉर्टर में 12वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से पहला गोल दागा। हरमनप्रीत का ओलंपिक में यह चौथा गोल था। इंडिया फर्स्ट क्वार्टर में जापान पर पूर्ण रूप से हावी रहा है। इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में भी जबरदस्त शुरुआत की तथा 17वें मिनट में गोल दाग दिया। गुरजंत ने सिमरनजीत सिंह के पास पर मैदानी गोल किया। इसी के साथ इंडिया 2-0 से बढ़त बनाई।
वही सेकंड क्वार्टर में जापान ने दम दिखाते हुए फर्स्ट गोल दागा। इंडिया के बीरेंदर लाकड़ा गेंद को रोक नहीं पाए तथा केंटा टनाका ने जापान के लिए इस मैच में अपना फर्स्ट गोल किया है। जापान के लिए यह गोल 19वें मिनट में किया गया। हालांकि फर्स्ट हाफ टाइम तक भारत 2-1 से बढ़त बना ली थी।
इसके साथ ही जापान ने 31वें मिनट में गोल कर इंडिया की बराबरी कर की, मगर इसके तुरंत पश्चात् भारत ने एक गोल दागते हुए 3-2 से बढ़त बनाई। भारत के लिए तीसरा गोल शमशेर ने किया। तत्पश्चात, भारत ने तीसरे क्वार्टर में चौथा गोल किया। यह गोल 51वें मिनट में नीलकंड ने किया। गुरजंत ने इस मैच का सेकंड गोल दाकर भारत को 5-2 से लीड दिलाई। इसके पश्चात् जापान ने एक गोल दागकर बढ़त को 5-3 कर दिया। मगर इंडियन हॉकी टीम ने जापान को पूल ए के मुकाबले में 5-3 से पराजित कर दिया है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					