इम्फाल: मणिपुर में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन हुआ है। इसमें अब तक 7 लोगों की जान जाने की जानकारी सामने आ रही है। मणिपुर में यह लैंडस्लाइड नोनी जिले में हुआ है। वहां तुपुल रेलवे स्टेशन के पास इंडियन आर्मी की 107 Territorial Army का शिविर लगा हुआ था। उस लोकेशन को भी भूस्खलन में नुकसान पहुंचा है।

टेरिटोरियल आर्मी ने फिलहाल उनके दो लोगों की जान जाने की जानकारी दी है। वहीं 20 लोग लापता बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने भी एक बच्चे सहित पांच लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही रेलवे स्टाफ से 6-7 लोग भी लापता हैं। कुल मिलाकर 45 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
वहीं, भूस्खलन के बाद मणिपुर की बिरेन सिंह सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएम एन बीरेन सिंह ने लैंडस्लाइड की जानकारी लेने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। फिलहाल, वहां राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया है कि क्षेत्र के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर्स को भेज दिया गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features