कई महीनों से पेट दर्द से कराह रही महिला की पेट से सफल ऑपरेशन कर नौ किलो का ट्यूमर निकाला गया। आशीर्वाद हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माधवी सिंह ने फाइब्रॉयड ट्यूमर निकाला। पांच घंटे तक ऑपरेशन चला। महिला अब पूरी तरह अस्पताल में स्वस्थ्य है। सबौर निवासी महिला पिछले कई महीनों से पेट दर्द से परेशान थी। रक्तस्त्राव भी हो रहा था। दूसरे जगह महिला का इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ। सभी प्रकार की जांच की गई, लेकिन पता नहीं चला। चिकित्सकों ने दिल्ली जाने की सलाह दी।
डॉ. माधवी सिंह ने बताया कि फाइब्रॉयड यूटेरस में बड़ा आकार ट्यूमर मिलना बड़े आश्चर्य की बात है। यह शोध का भी विषय है। छोटी आंत थैली तथा पेशाब की नली को भी अपनी चपेट में ले लिया था। साथ ही आसपास का अंग भी प्रभावित होने की संभावना थी। इसे नहीं निकाला जाता तो आगे चलकर कैंसर में परिवॢतत हो जाता। इस तरह का मामला बहुत कम ही देखने को मिलता है। इतना बड़ा ट्यूमर बनने में लंबा समय लगता था। ऑपरेशन काफी जटिल था। महिला का ऑपरेशन करने के लिए भागलपुर में कोई चिकित्सक तैयार नहीं थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features