दुनियाभर से कई चौकाने वाली खबरें आती हैं। अब एक ऐसी ही खबर आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह खबर चंडीगढ़ की है जहाँ एक महिला को मासिक धर्म के दौरान आँखों से खून आता है। हम सभी जानते हैं कि मासिक धर्म या पीरियड्स महिलाओं को हर महीने आते हैं और इस दौरान होने वाली ब्लीडिंग से सभी परेशान रहती हैं। जी दरअसल यह वह दौर है जब महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कुछ महिलाओं कों पेट-कमर में असहनीय दर्द होता है, कुछ को चक्कर आता है तो कुछ को कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं।

लेकिन अब जो मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। यह मामला चंडीगढ़ का है जहां 25 साल की एक विवाहित महिला को एक रेयर मेडिकल कंडीशन के चलते पीरियड्स में खून के आंसू आते हैं। इस मामले में महिला ने डॉक्टरों को बताया कि ‘उसे इसके चलते कोई दर्द या परेशानी नहीं होती। यहां तक कि उसकी आंखों से खून बहने के कारणों का पता लगाने के लिए कई टेस्ट किए, लेकिन सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई। न तो उसकी आंखों में कोई चोट थी, और न ही उसका ऑक्यूलर ब्लीडिंग की कोई फैमिली हिस्ट्री थी।’
अब महिला को यह जानना है कि इसके पीछे वास्तव में क्या कारण है। इस मामले में जब डॉक्टरों ने जांच की, तो उन्होंने एक निश्चित पैटर्न को महसूस किया। डॉक्टरों को समझ आया कि दोनों बार जब महिला खून के आंसू रोती थी, उस वक़्त उसके पीरियड्स चल रहे थे। इस दौरान जांच में यह सामने आया कि यह दुर्लभ परिस्थिति ऑक्यूलर विकेरियस मेंस्ट्रुएशन है जिसके चलते पीरियड्स में गर्भाशय के अलावा अन्य अंगों से भी खून निकलता है। उन्होंने कहा ये ब्लीडिंग होंठ, आंख, फेफड़े, पेट और नाक से भी हो सकती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features