होश उड़ा देगा इनका आराम करने का अंदाज
इकोनॉमिक्स के ग्रेट स्टूडेंट ल्यूकस को देख कर आप कुछ ऐसा ही सोच रहे होंगे। खुद ल्यूकस ने कुछ साल पहले सोचा भी नहीं था कि वो इतना बड़ा रिस्क लेने का हौसला जुटा पाएगा। आज वो अमेरिका का सबसे कामयाब स्लैककलाइनर है। कनाडा के मशहूर 1300 फीट ऊंचे हनलेन वॉटर फॉल के ऊपर रस्सी पर सुकून से लेटे ल्यूकस की ये हैरतअंगेज तस्वीर हौसले की दमदार कहानी कह रही है।
सीधे ढलान पर टेढ़ी मस्ती
एडवेंचर और सुकून का अनोखा संगम है इस पिकनिक में। मॉर्गेन चोकेट और सैमुयल कॉब कैलीफोर्निया के योसमाइट नेशनल पार्क की खड़ी चट्टानों पर अपना छोटा सा लटका हुआ आशियाना बनाकर जो शानदार नजारा देख पा रहे हैं वो वाकई अद्भुत है। तस्वीर देखकर उस खौफ और सुकून को आप शायद ही महसूस कर पा रहे होंगे।
खतरनाक मिश्रण
हवा में उड़ने और आसमान पर चलने का ये खतरनाक मिश्रण को क्या कहेंगे। मिशन इम्पॉसिबल से दिखने वाले इस नजारे में साउथ फ्रांस के रहने वाले टैनक्रेड मैलेट कई सौ फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे दो हॉट एयर बलून के बीच बंधी रस्सी पर चल रहे हैं।
आग के दरिया के पार
ऑस्ट्रेलिया के पास एक छोटे से देश वानुअतु में एक बड़े ज्वालामुखी के भीतर खौलते लावे के नजदीक जाकर सेल्फी खिंचवाना वाकई जिगर वालों का ही काम है। नीक हलीक नाम का ये लड़का यहां के एक जीवित ज्वालामुखी मारुम की लावा झील से बस कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं। जरा सी चूक उनकी जिंदगी जलकर खाक हो सकती थी।
विश्वास ही सच्चा प्यार पर ऐसा भरोसा!
भरोसा ही जिंदगी है! ये कहावत यहां बिल्कुल फिट बैठती है। मॉस्को सिटी बिजनेस सेंटर की 350 फीट ऊंची इमारत की छत से इवान सेमनोव अपनी गर्लफ्रेंड को अपने हाथों के बल पर ऐसे लटकाए हुए है, जिसे देखकर हर कोई डर जाएगा। वैसे प्यार और विश्वास यही तो असली कनेक्शन है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features