ये हैं दुनिया की 5 सबसे बड़ी ऑयल कंपनियां, नंबर वन पर इस मुस्लिम देश का दबदबा

ट्रंप के टैरिफ ने बार फिर से तेल को लेकर बहस छेड़ दी है। क्योंकि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एनर्जी डील की है। इस एनर्ज डील के तहत यूएस, पाकिस्तान में तेल भंडार का विकास करेगा। हालांकि, इसे शुरू होने में ही 4 से 5 साल का वक्त लग सकता है। क्योंकि पाकिस्तान को इसके लिए इंन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में काफी समय लग सकता है। इन सबके बीच दुनिया की बड़ी तेल कंपनियों की भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर दुनिया की पांच सबसे बड़ी तेल कंपनियां कौन सी हैं और टॉप 100 में भारत की कितनी कंपनियां शामिल हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी इस मुस्लिम देश में
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी का नाम सऊदी अरामको (Saudi Aramco) है। यह कंपनी मुस्लिम देश सऊदी अरब की है। इसका मार्केट कैप ₹136.864 ट्रिलियन है। सऊदी अरामको की ताजा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का वर्तमान राजस्व (TTM) ₹41.887 ट्रिलियन है। 2024 में कंपनी का राजस्व ₹41.227 ट्रिलियन होगा, जो 2023 के ₹41.216 ट्रिलियन के राजस्व से अधिक है।

दुनिया की टॉप Oil कंपनियां
सऊदी अरब की Saudi Aramco इस लिस्ट में तो नंबर वन पर हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा 4 और बड़ी कंपनियां कौन सी और किस देश से हैं।

रैंक कंपनी का नाम वैल्यूएशन देश
1 सऊदी अरामको ₹136.864 T सऊदी अरब
2 एक्सॉन मोबिल ₹42.027 T अमेरिका
3 शेवरॉन ₹26.932 T अमेरिका
4 पेट्रोचाइना ₹18.752 T चीन
5 शेल ₹18.450 T यूके
47 ONGC ₹2.944 T भारत
58 Indian Oil ₹2.012 T भाारत
71 Bharat Petroleum ₹1.389 T भारत
81 GAIL ₹1.155 T भारत
96 Hindustan Petroleum ₹866.02 B भारत

टॉप 100 में भारत की 5 कंपनियां, पाकिस्तान की एक भी नहीं

इस लिस्ट में भारत की सरकारी कंपनी ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस) का नाम भी शामिल है। यह 47वें नंबर पर है। टॉप 100 में भारत की 5 कंपनियां हैं। इनमें ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, गेल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का नाम शामिल है। वहीं, पड़ोसी पाकिस्तान की बात करें तो टॉप 100 में उसकी एक भी कंपनी नहीं है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com