राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का कद बढ़ाया गया है। राबड़ी देवी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती को जहां कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
वहीं पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को कार्यकारणी से बाहर कर उनकी पत्नी हिना साहब को सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
वहीं पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को कार्यकारणी से बाहर कर उनकी पत्नी हिना साहब को सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शिवानंद तिवारी, मोहम्मद इलियास हुसैन और मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कमर आलम राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और संजय कुमार, अजय नन्दा, नसीम खान, इकबाल, अन्नू चाको को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features