राजधानी में कोरोना महामारी के बीच बढ़ रहे डेंगू के मरीज, डेंगू के मरीजों की 80 के करीब पंहुचा

राजधानी में कोरोना महामारी के बीच डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। बुधवार को डेंगू के करीब दस नए मरीज मिले। जिनमें कुछ मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं व कुछ मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। पिछले एक सप्ताह में 10 से ज्यादा लोगो में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या करीब 80 के आसपास पहुंच गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।

फैजुल्लागंज के यशनगर व प्रीति नगर क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। यश नगर में अभिजीत सिंह, अमित सोनकर व प्रीति नगर में ज्ञानू मिश्र, सुनीता मिश्रा, गुड्डू, अशोक शुक्ला व वर्षा डेंगू का शिकार हुए हैं। सभी का निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि केशव नगर, प्रीति नगर, यश नगर व शिव शक्ति नगर में डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के नगरीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है जिससे समस्या और भी बढ़ रही है।
बुधवार को सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल में महिला, पुरुष व बच्चों के लिए वार्ड में बेड आरक्षित हैं। फिलहाल डेंगू का एक मरीज भर्ती है। जबकि कई मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
इस बाबत नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल के नोडल इंचार्ज डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है जिन इलाकों से मरीज मिल रहे हैं, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही अस्पतालों में करीब 10 से 30 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com