राजधानी में हर दिन गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आसमान साफ रहेगा इससे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।
नजफगढ़ में 43 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 43.5, मुंगेशपुर में 42.9, पूसा में 42.6, पीमतपुरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

TOS News Latest Hindi Breaking News and Features