रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में नौसेना के नए मुख्यालय नौसेना भवन का उद्घाटन किया। यह मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह नौसेना के लिए एक मील का पत्थर है, क्योंकि इसने दिल्ली में अपना पहला स्वतंत्र मुख्यालय स्थापित किया है।
इससे पहले नौसेना का संचालन 13 अलग-अलग स्थानों से किया जाता था। इसे अपने कामकाज के लिए नौसेना भवन जैसी एकीकृत परिसर की आवश्यकता होती थी। अत्याधुनिक मुख्यालय का उद्घाटन नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
नेवी को केंद्रीकृत कार्यालय मिला
इससे इस बल को एक केंद्रीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत कार्यालय मिला है। यह समुद्री उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इमारत में नवीन निर्माण तकनीकों का इस्तेमाल
अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धा के माध्यम से परिसर के वास्तुशिल्प डिजाइन का चयन किया गया। इससे इमारत की कार्यक्षमता और सुंदरता सुनिश्चित की गई। इमारत में नवीन निर्माण तकनीकों को शामिल किया गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features