जानिए 11 जून, सोमवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): संतान की किसी गतिविधि से परेशान हो सकते हैं। परिश्रमका फल नहीं मिल पाने से मन में बेचैनी व चिंता रहेगी। स्वास्थ्य की नजर अंदाजी न करें। परिवार में खुशहाली रहेगी। माता पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): गर्मी के कारण मन परेशान रहेगा। आर्थिक हालात सामान्य रहेंगे। नौकरी व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। प्रेमियों के रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
GEMINI (21 मई – 20 जून): अध्ययनरत बच्चों के लिए समय अनुकूल है। आप किसी के लिए मददगार साबित होंगे। पूर्व में किए गए निवेश का प्रतिफल मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। धाार्मिक यात्रा हो सकती है।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद संबंधी मसले हल होंगे। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। निवेश से बचें।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): मनोबल व पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। आर्थिक पक्ष डांवाडोल रहेगा। बुरी आदतों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। ससुराल पक्ष से प्रेम व सम्मान मिलेगा। यात्रा टालें।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। व्यापार का कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): महत्वपूर्ण बातों को गुप्त रखें। पति पत्नी के बीच तकरार हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात कर दिल खुश हो जाएगा। व्यापार में लाभ व नौकरी में तरक्की के योग हैं।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): रिश्तेदारों से मुलाकातों में आप ताजगी महसूस करेंगे। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम व आत्मविश्वास से व्यापार व नौकरी दोनों में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): बजट बनाकर कार्य करना पसंद करेंगे। रुका पैसा प्राप्त होने से मन में हर्ष रहेगा। अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। सेहत पर ध्यान दें।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): किसी प्रिय मित्र से मुलाकाता होगी। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदी के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। माता पिता के साथ समय बिताएंगे। मन शांत रहेगा। यात्रा शुभ।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। मित्रों के साथ अपने सुख दुख साझा करेंगे। किसी की साजिश का शिकार हो सकते हैं। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। निवेश न करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features