जानिए 16 जून, शनिवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): पति पत्नी के बीच अच्छी समझ रहेगी। अनावश्यक क्रोध से बचें। आमदनी और खर्च दोनाें में इजाफा होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। शादी, सगाई की बात आगे बढ़ेगी।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): विरोधी आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। आर्थिक मामलों में हाथ जरा तंग रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। मित्रों से आशातीत सहयोग मिलेगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): सकारात्मक विचार मन में आएंगे। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। मुश्किलों का मुकाबला आप निडरता से करेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक लाएंगे। यात्रा टालें।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): साहस व पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। राजकीय कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के आसार हैं। रुपए पैसों की आवक खुलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): धार्मिक क्रियाकलापों से शांति व सुकून मिलेगा। घर परिवार के लिए समय निकालेंगे। बुरी आदतों का त्याग करें। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल होगी। सेहत अच्छी रहेगी।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): व्यवसाय के महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेेगी। अर्थलाभ के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): दैनिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। रुका पैसा मिलेगा। बुजुर्गों के प्रति आदर का भाव मन में रहेगा। मौजमस्ती के मूड में रहेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): भूमि भवन के कार्य बनेंगे। संतान की शिक्षा, कॅरियर की चिंता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। फालतू कार्यों में समय नष्ट न करें। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): व्यापार में बेहतर स्थितियां बनेंगी। वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ेंगे। यात्रा धनलाभ दे सकती है। मित्र का सहयोग मिलेगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): परिवार में किसी आयोजन की योजना बनेगी। लंबे समय से रुके कार्य गति पकड़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए वस्त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। सेहत सामान्य।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): कार्यों में कुछ रुकावटें व अड़चनें उत्पन्न होंगी। व्यापार में स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी। परिवारजनों की सलाह से लाभ हो सकता है। किसी महिला मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): व्यवसाय में नयापन लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से अपनी समस्याएं साझा करेंगे। सहयोगी काम में अड़चनें पैदा करने की कोशिश करेंगे। सोच समझकर किया गया निवेश लाभ देगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features