जानिए 17 जून, रविवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): आपका साथी आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। भविष्य के लिए कोई विशेष योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय बीतेगा। रोजी, रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): आपको मनचाहा काम व लक्ष्य मिलेगा। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। खानपान का शौक बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): तीर्थाटन की योजना बन सकती है। रुके हुए काम की फिर से शुरुआत हो सकती है। आर्थिक हालात अच्छे रहेंगे। परिवार को समय न दे पाने से तनाव झेलना पड़ सकता है। निवेश न करें।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। अार्थिक हालात अच्छे नहीं रहेंगे। व्यर्थ की परेशानियों से घिरे रहेंगे। मित्रों व परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा धनदायक रहेगी।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): मित्र धोखा कर सकते हैं। अपनी बुद्धि बल से महत्वपूर्ण निर्णय लें। कार्य पूर्ण न हो पाने से मन खिन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): घर के बड़ों को नजर अंदाज न करें। बुद्धिमतापूर्ण किया गया निवेश लाभ प्रदान करेगा। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। धर्म कर्म के प्रति रुचि रहेगी।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढोतरी होगी। समाज की गतिविधियों में आगे रहेंगे। किसी शादी, पार्टी में जाने के अवसर मिलेंगे। निवेश लाभदायक।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): आय के नए स्रोत बनेंगे। पिछली परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो जाएंगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सफलता दिलाएगा। खानपान में सावधानी रखें। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): मामूली बातों से उलझने से आमदनी बाधित होगी। किसी से उपहार मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। विरोधी परास्त होंगे।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): मित्रों का सहयोग मिलेगा। पति पत्नी के बीच मामूली विवाद हो सकता है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजनीति के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा न करें।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। आपके साहस की प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): कोर्ट कचहरी के कार्यों को अभी टाल दें। व्यापार में नया अनुबंध हो सकता है। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। निवेश से लाभ।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features