रूस में शुक्रवार को 8,779 कोरोना संक्रमित के मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां पर 183 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 511,423 तक पहुंच गया है। रुस में कोरोना कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां पर अब संक्रमितों का आंकड़ा पाच लाख पार गया है। वहीं मरनवालों की कुल संख्या 6, 715 हो गई है। इसके बाद भी यहां पर सरकार लॉकडाउन में ढील दे रही है। 
चीन के वुहान से फैले जानलेवा वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से अबतक 75 लाख के पार लोग संक्रमित हो गए हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीमारी से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है। यहा पर अकेले मरनेवालों का आंकड़ा 1 लाख 10 हजार के पार पहुंच गया है। यूएस के बाद ब्राजील दूसरे नंबर का सबसे प्रभावित देश है।
यहां पर अब संक्रमितों का आंकड़ा पाच लाख पार गया है। वहीं मरनवालों की कुल संख्या 6, 715 हो गई है। यहां पर आठ लाख से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 41 हजार के पार है। ब्राजील के बाद तीसरे नंबर रूस सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इसके बाद भारत, यूके स्पेन, इटली, पेरु और जर्मनी सबसे ज्यादा संक्रमित देश हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features