इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के आगाज होने वाला है। 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच इसे यूएई में खेला जाना है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार नेट सेशन में भाग लेने के अनुभव को साझा किया। लंबे समय से खेल से दूर रहने के बाद रोहित ने बल्ला थामा है। मुंबई की टीम के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। 
न्यूजीलैंड के दौरे पर गए रोहित को टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद उनको भारत वापस लौटना पड़ा था। वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले रोहित आईपीएल से वापसी करने जा रहे हैं। कोरोना की वजह से भारत में खेल पर ब्रेक लग गया था। लंबे वक्त के बाद रोहित प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे और इस अनुभव को उन्होंने साझा किया।
मुंबई इंडियंस के वीडियो में रोहित शर्मा ने लंबे ब्रेक के बाद अपने पहले नेट सेशन के बारे में बात की। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि काफी इंतजार के बाद मैदान पर वापस से उतरना कमाल का रहा। रोहित ने कहा, “यह वाकई बहुत ही अच्छा अनुभव था, सिर्फ मैदान पर जाकर ही काफी अच्छा महसूस हुआ। भले ही एक घंटे के लिए ही हमे वहां रहने मिला लेकिन हमने इसका पूरा मजा लिया।”
रोहित ने यूएई के मौसम के बारे में बात करते हुए कहा, “यहां काफी गर्मी है इसी वजह से हम पहले तय कर रहे हैं कि कंडिशन के मुताबिक ढल जाएं, यहां की जो पिच है और बाकी सारी चीजें उसके हिसाब से ताल मेल बिठा लिया जाए। शुरुआत के कुछ दिन काफी अच्छे रहने वाले हैं।”
मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित की कप्तानी में टीम ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में इसे जीता था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features