राजधानी के लुटियन जोन में स्थित पृथ्वीराज रोड पर अब तक का सबसे महंगा बंगला बिका है। इस बंगले को 477 करोड़ रुपये में रियल्टी कंपनी डीएलएफ के चेयरमैन केपी सिंह की नातिन, अनुष्का सिंह ने खरीदा है।
7 हजार वर्गफुट प्लॉट पर बना है बंगला
यह बंगला 7413 वर्गफुट के प्लॉट पर बना है। बंगले का कुल एरिया 780 वर्गफुट है। इस बंगले के मालिक पूर्व एयर चीफ मार्शल प्रताप चंद्र लाल के परिवार वाले हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार इस प्लॉट के लिए 6.36 लाख रुपये प्रतिवर्ग फुट की दर से प्राइस तय किया गया था। नोटबंदी के बाद दिल्ली के लुटियन जोन में यह दूसरी सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील हुई है। इससे पहले पेटीएम के मालिक विजय शेखर ने भी इसी रोड पर बंगला खरीदा था।
अदा की है 22 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी
अनुष्का सिंह ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 22 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी भी अदा की है। इससे पहले भी केपी सिंह के लुटियन जोन में दो बंगले हैं। यह दोनों बंगले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित हैं। केपी सिंह की बेटी रेणुका सिंह ने पिछले साल 1189 मीटर का बंगला 435 करोड़ रुपये में खरीदा था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features