लोकसभा चुनाव: अल्मोड़ा सीट से भाजपा के अजय टम्टा आगे

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर भाजपा के अजय टम्टा शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ संसदीय सीट के सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। इस सीट पर 19 अप्रैल को हुए चुनाव में 6,53,896 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदाताओं ने किस प्रत्याशी पर विश्वास जताया है उसका पता आज चलेगा। इस संसदीय सीट के तहत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में मतगणना होगी। इसकी तैयारी में सरकारी अमला जुटा रहा।

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा से दो बार के सांसद अजय टम्टा को तो कांग्रेस ने बीते दो चुनाव से लगातार जीत पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा था। बसपा से नारायण राम, उपपा से किरन आर्या, पीपीआई से डॉ. प्रमोद कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से ज्योति प्रकाश टम्टा, निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन कुमार ने चुनावी दंगल में कूदकर जीत का स्वाद चखने के लिए खूब जोरआजमाइश की। इस सीट पर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत की 14 विधानसभाओं में पंजीकृत 13,39,327 मतदाताओं में से 47.60 प्रतिशत यानि 6,53,896 मतदाताओं ने मतदान कर सभी प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में कैद की। प्रत्याशी भी 46 दिन तक जीत-हार के आंकड़े लगाते रहे। कौन जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरेगा, इसका फैसला आज ईवीएम से बाहर निकलेगा।

आज परिणाम आएगा और सुखद आएगा। मतगणना को लेकर चारों जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। चारों जिले के अभिकर्ताओं से वर्चुअल बैठक की गई और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा का इतिहास बन रहा है। कुमाऊं की इस सीट पर भाजपा हैट्रिक लगाएगी। -अजय टम्टा, भाजपा प्रत्याशी।

मतगणना की तैयारी पूरी है। निश्चित तौर पर इस बार जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है। ऐसे में यह तय है कि मतगणना के बाद परिणाम सुखद आएंगे। हर मतगणना केंद्र में अभिकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा।

 -प्रदीप टम्टा, कांग्रेस प्रत्याशी।

ये है अल्मोड़ा संसदीय सीट के विस क्षेत्र
धारचूला
डीडीहाट
पिथौरागढ़
गंगोलीहाट
कपकोट
बागेश्वर
द्वाराहाट
सल्ट
रानीखेत
सोमेश्वर
अल्मोड़ा
जागेश्वर
लोहाघाट
चंपावत
7 प्रत्याशी हैं मैदान में 
अजय टम्टा : भाजपा
प्रदीप टम्टा : कांग्रेस
नारायण :     बसपा
अर्जुन देव :   यूकेडी
किरन आर्या : उपपा
ज्योति प्रकाश टम्टा : बहुजन मुक्ति पार्टी
प्रमोद कुमार : उत्तराखंड पीपुल्स पार्टी
विधानसभा का गणित
अल्मोड़ा लोकसभा सीट की सीमा चीन-नेपाल से लेकर गढ़वाल और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से लगती है। 14 विधानसभाओं वाली लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें पिथौरागढ़, धारचूला, द्वाराहाट, अल्मोड़ा और लोहाघाट पर कांग्रेस विधायक काबिज हैं जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत समेत नौ सीटों पर भाजपा विधायक सत्तासीन हैं।

राजपूत वोटर महत्वपूर्ण
अल्मोड़ा लोकसभा सीट स्वर्ण मतदाता ही जीत की पटकथा लिखने का काम करते हैं। इसमें भी की फैक्टर राजपूत मतदाता है जो इस लोकसभा सीट पर करीब 55 प्रतिशत है जबकि 23 प्रतिशत ब्राह्मण, 22 प्रतिशत एससी-एसटी वोटर हैं।

इस सीट पर कब, काैन जीता
1952    देवीदत्त    कांग्रेस
1957    हरगोविंद पंत    कांग्रेस (उपचुनाव)
1957    जंग बहादुर बिष्ट    कांग्रेस
1962    जंग बहादुर बिष्ट     कांग्रेस
1967    जंग बहादुर बिष्ट    कांग्रेस
1971    नरेंद्र बिष्ट    कांग्रेस
1977    मुरली मनोहर जोशी    जनता पार्टी
1980    हरीश रावत    कांग्रेस
1984    हरीश रावत    कांग्रेस
1989    हरीश रावत    कांग्रेस
1991    जीवन शर्मा    भाजपा
1996    बची सिंह रावत    भाजपा
1998    बची सिंह रावत    भाजपा
1999    बची सिंह रावत    भाजपा
2004    बची सिंह रावत    भाजपा
2009    प्रदीप टम्टा    कांग्रेस
2014    अजय टम्टा    भाजपा
2019    अजय टम्टा    भाजपा
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com