विद्या बालन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री की नई फिल्म का एलान हो गया है। इसमें वे प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। फिल्म का नाम है ‘दो और दो प्यार’। इस आगामी फिल्म का आज फर्स्ट लुक जारी किया गया है और साथ ही इसकी रिलीज से भी पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म इसी साल दर्शकों के बीच पहुंचेगी।
विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना और सेंधिल रामामूर्ति अभिनीत फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। आज फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। इस फिल्म के निर्माता अपलोज एंटरटेनमेंट औरर एलिप्सिस एंटरटेनमेंट हैं। मेकर्स ने इंस्टाग्राम हैंडल से फर्स्ट लुक जारी किया है। इसके साथ लिखा है, ‘इस मौसम में प्यार आपको आश्चर्यचकित कर दे, आपको भ्रमित कर दे’! इसके साथ बताया गया है कि फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज ने बीते दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर फैंस संग एक पोस्ट साझा किया था। अब इन दोनों हसीनाओं के इस पोस्ट से पर्दा हट गया है। फिल्म ‘दो और दो प्यार’ के पोस्टर पर चारों सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म के एलान के साथ दर्शकों के बीच बेहद खुशी है। सभी कमेंटबॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं।
पोस्टर में देखा जा सकता है कि विद्या बालन की जोड़ी सेंधिल के साथ तो वहीं इलियाना एक्टर प्रतीक गांधी संग इश्क फरमाती नजर आएंगी। फिल्म दो और दो प्यार को फिल्म निर्माता श्रृषा गुहा ठाकुरता ने निर्देशित किया है। यह इनकी डेब्यू फिल्म है। ये फिल्म वर्ष 2017 में आई विदेशी फिल्म द लवर्स की कहानी पर फिल्म आधारित है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती है।
विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते वर्ष अभिनेत्री फिल्म ‘नीयत’ में नजर आई थीं। ये फिल्म सात जुलाई 2023 को रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री चार साल बाद थिएटर में लौटीं।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					