शादी के चार साल बाद भी संतान पैदा नहीं होने के कारण पति-पत्नी ने की आत्महत्या

सहारनपुर में शादी के चार साल बाद भी संतान पैदा नहीं होने के कारण पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी तो वहीं पति ने जहर खा लिया। दोनों की लाश घर से बरामद हुई। मौके पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकी पहुंचकर मामले की छानबीन की। ये मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है। अंबेडकर चौक के पास विक्रम का बेटा शुभम का घर है। शुभम की चार साल पहले शादी हुई थी। लेकिन दोनों की संतान नहीं थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार की दोपहर शुभम और उसकी पत्नी सोनम अपने कमरे में थे। जबकि पास वाले कमरे में शुभम की मां तारादेवी थी। दोपहर दो बजे जब शुभम के बड़े भाई के बच्चे उसके कमरे में पहुंचे तो सोनम की लाश फंदे से लटकता हुए मिला वहीं बेड पर शुभम बेड पर था। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचा दिया। संतान न होने कारण परिवार में होती थी लड़ाई घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु  मांगलिक फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक सोनम ने फांसी लगाकर और शुभम ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की है। वहीं परिजनों ने बताया कि शुभम पेशे से पेंटर था। करीब चार सास पहले उसकी शादी रुड़की के लंढौरा गांव में हुई थी। सोनम और शुभम के बीच पहले से ही प्रेम-प्रंसग चल रहा था। पास के कमरे में सो रही था मां बताया जा रहा है कि शादी के बाद से शुभम अपने परिवार से अलग रहने लगा। शादी के बाद दोनों की संतान नहीं हुई। इस बात को लेकर अक्सर दोनों लड़ते-रहते थे। करीब एक सप्ताह पहले परिवार में भी इसी बात को लेकर शुभम का झगड़ा हो गया था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह सबकुछ ठीक था। बारिश के कारण शुभम काम पर नहीं गया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को बाजार लेकर गया था। वहां से लौटने के बाद दोनों सीधे अपने कमरे में चले गए। जब दोनों ने अपने काम को अंजाम दिया उस वक्त उसके पास वाले ही कमरे में शुभम की मां भी सो रही थी।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com