संत कबीरनगर में 1,070 सैंपल की आई रिपोर्ट, आठ पुलिस कर्मियों समेत 65 लोग हुए संक्रमित

संत कबीरनगर में सोमवार को 1,070  सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,005 निगेटिव जबकि आठ पुलिस कर्मी समेत 65 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 20 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,070 हो गई है। बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

पुलिस लाइन के तीन, दुधारा व कोतवाली खलीलाबाद के दो-दो तथा महुली थाना के एक कुल आठ पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जनपद में सर्वाधिक हैंसर बाजार ब्लाक में 15, पौली ब्लाक में 10, बघौली ब्लाक में आठ, सेमरियावां व खलीलाबाद ब्लाक में सात-सात, मेंहदावल ब्लाक में छह, सांथा ब्लाक में पांच, नाथनगर ब्लाक में चार व  बेलहरकला ब्लाक में तीन कुल 65 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से कुछ को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना वार्ड में भर्ती किया जाएगा। जबकि बाकी लोगों को शर्तों के साथ घर में रहने को कहा जाएगा।

इस दिन 20 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 27,543 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 23,735 निगेटिव और 1,070 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक कोरोना से दस लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 694 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पर पहुंचे हैं। वर्तमान में 366 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com