सीरिया सरकार के सुरक्षा बलों ने उत्तरी शहर अलेप्पो से सटे एक महत्वपूर्ण इलाके को विद्रोहियों के चंगुल से पूरी तरह आजाद करा लिया है।सुरक्षाबल अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए भीषण लड़ाई कर रहे हैं। सेना से संबंधित एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीरियाई सैनिकों और इसके सहयोगी गठबंधन के सैनिकों ने पूर्वी अलेप्पो में अल-शार से सटे इलाके को मुक्त करा लिया है। बड़ी संख्या में विद्रोहियों को मार कर उनके गोला बारूद को भी नष्ट कर दिया गया है। 
साल 2011 में इस संकट की शुरुआत में 200,000 लोग अल-शार में रहते थे, लेकिन जब से अलेप्पो में युद्ध छिड़ा तब से लोगों की संख्या घट गई।  कई लोग दूूसरी जगहों पर जाकर रहने लगे।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					