सेंट्रल जेल का एक और उम्र कैदी कोरोना से संक्रमित हो गया है। अब जेल मैं संक्रमित पाए गए कैदियों की संख्या 6 पहुंच गई है। गुरुवार रात जेल के कैदी के साथ ही एक किशोरी एक युवती व एक युवक व एक अधेड़ भी संक्रमित पाए गए हैं।
तीन लोग दिल्ली से व एक संक्रमित मेरठ से आया था। पांचो के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को लिए थे जिसकी गुरुवार देर रात पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब सितारगंज में संक्रमितो.की संख्या 11पहुंच गई है। 2 दिन में कैदियों के अलावा पांच संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है।
क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी हैं। 31 मई को सेंट्रल जेल में कोरोना ने दस्तक दी थी जहां 5 उम्र कैदी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बुधवार को शक्ति फार्म क्षेत्र की एक किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
गुरुवार को एक कैदी समेत शहर के 17 वर्ष की एक किशोरी के साथ 48 वर्ष आयु वर्ग के पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश आर्य ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि पॉजिटिव पाया गया उम्र कैद की सजा काट रहा है ।