सोमवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे।
मेष
अपने व्यवहार से लोगों को अपना बना लेंगे। व्यावसायिक संतोष बढे़गा, प्रसन्नता रहेगी। संतान पर विशेष ध्यान देना होगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। वाहन खरीदने का मन होगा।
वृष
कार्य की व्यस्तता में अपने निजी संबंधों को नजरअंदाज न करें। अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी। कार्यसिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे।
मिथुन
दिन हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। व्यावसायिक नई योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। संतान के किए कार्यों से चिंता होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में अधिक प्रयास की आवश्यकता है।
कर्क
निर्माण कार्य में धन लगेगा। संतान की प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा पक्ष में हो सकेगा। दुकान से सम्बंधित चिंता रहेगी। दोस्तों के प्रति अति उदारता परेशानी में डाल सकती है।
सिंह
कब तक दूसरों के भरोसे रह कर कार्य करेंगे। आलस त्यागें समय पर सम्भल जाएं। व्यापार लाभदायी रहेगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। व्यापार लाभदायी रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
कन्या
आज आमदनी बढ़ेगी। अपने खर्चों में कमी का प्रयास करें। कार्यस्थल पर अधिकारी असंतोष दर्शाएंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें।
तुला
आज विशेष कार्य स्थगित रखें। कार्यस्थल पर विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है, सतर्क रहें। यात्रा न करें। दांपत्य जीवन सुखद।
वृश्चिक
आलस हावी रहेगा। पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। आज मित्रों एवं सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
धनु
आपके प्रयासों से परिवार में सौहार्द्रपूर्ण माहौल रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी समझौता करेंगे। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी।
मकर
आज कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से मतभेद मानसिक तनाव बढ़ाएंगे। अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा।
कुंभ
नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा। आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मीन
आज अधिक मेहनत के बाद भी भूमि, जायदाद के सौदों में निराशा हाथ लगेगी। आपकी बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की कार्यस्थल पर सराहना होगी। समाज में आपकी आलोचना होगी पर आप अपना काम करते रहें। व्यापार मध्यम रहेगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features