सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में जिस तरह से बंदरों ने भाईचारे दिखाया है। वह वाकई में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। इससे पहले बंदरबांट की कहानी जग प्रसिद्ध है, जिसमें दो बिल्ली आपस में एक रोटी के लिए लड़ रही होती हैं। तभी बंदर आकर उनके झगड़े को सुलझाने के क्रम में पूरी रोटी खा जाता है। इससे दोनों बिल्ली निराश हो जाती हैं और उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है।
इस गलती से सीख लेकर जंगल के जानवर अब खाने-पीने की चीजों को लेकर नहीं झगड़ते हैं। इस बात की पुष्टि वायरल वीडियो से होती है।
https://twitter.com/susantananda3/status/1312371358769188869?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1312371358769188869%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Foddnews-twitter-monkeys-viral-video-sharing-bananas-with-their-mate-20838121.html
इस वीडियो में दो बंदर एक जू में खेल रहे होते हैं। तभी खाने के लिए उन्हें केले मिलते हैं। यह देख दोनों प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि, दोनों के मन में अधिक पाने की लालसा जग जाती है। तभी उन्हें बंदरबांट कहानी याद आती है और दोनों इशारों ही इशारों में मिल बांटकर खाने के लिए राजी हो जाते हैं। इसके बाद दोनों बंदर केले को बांटने लगते हैं। तभी एक बंदर केला तोड़कर दूसरे को देता है, तो दूसरा बंदर खुद न खाकर पहले बंदर को खिलाता है। यह देख पहला बंदर हंसने लगता है और फिर दोनों बंदर हंसने लगते हैं।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 200 लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने बंदर की जमकर तारीफ की है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features