Space की कुछ आवाजों को नासा ने किया रिकार्ड, सुनने में हैं बड़ी ही भयानक!

अमेरिका: इंसान रहता तो धरती पर है, पर वह हमेशा से Space पर नज़र रखता है। आम इंसान भले ही हम स्पेस में कभी न गया हो लेकिन उसके बारे में जानने की जिज्ञासा जरूर हमारे मन में रहती हैं। अंतरिक्ष को लेकर तरह-तरह के ख्याल आपके मन में भी आते होंगे। जैसे आसमान में जिंदगी कैसी होती होगी?


नासा ने स्पेस के अलग- अलग ग्रहों के कुछ ऑडियो क्लिप जारी किए हैं। जिन्हें सुनकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि स्पेस में जिंदगी कैसी होती है। इन्हें सुनकर शायद आप घबरा जाएं क्योंकि क्लिप में स्पेस से आने वाली भयानक आवाजें रिकॉर्ड की गई हैं। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब हमें अब तक नहीं मिल पाया है।

लेकिन नासा ने एक सवाल का जवाब तो दे दिया है। आखिर अंतरिक्ष में कैसी आवाजें आती है। जी हां नासा ने 22 ऑडियो टेप जारी किए हैं। जो सुनने में काफी डरावनी लग रही हैं। नासा ने स्पेस साउंड नाम से ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें 22 अवाजें हैं। नासा के वैन एलेन प्रोब्सेज पर EMFISIS के जरिए ये आवाजें आसानी से सुनी जा सकती हैं।

सुनने में ऐसा लग रहा है कि अंतरिक्ष काफी गुस्से में है और आवाज से लग रहा है कि कोई जोर-जोर से पत्थर मार रहा है। नासा ने खुद माना है कि प्लाज्मा वेव्स में ऐसी आवाज आती है जैसे समुद्र दहाड़ मार रहा हो। इन आवाजों में शनि और बृहस्पति जैसे गृहों की भी आवाजें है। जो काफी डरावनी लग रही हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com