लखनऊ ।। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वह जिला पंचायत, ब्लाक अध्यक्ष और पंचायत सदस्यों के पदों पर कब्जा करने के लिए उनकी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करवा रही है। पुलिस के जरिए कार्यकर्ताओं को हत्या व ब्लात्कार जैसे मामलों में फंसाया जा रहा है।
अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन्हें जेल में जाना था, वह भाजपा में चले गए। वह इसकी शिकायत राज्यपाल और चुनाव आयोग से करेंगे। सवाल उठाया कि क्या यही मर्यादा पुरुषोत्तम वाला रामराज्य है?
अभी-अभी: शिक्षामित्रों की भर्ती में फिर आयी बड़ी अड़चन, योगी सरकार बनाएगी नई नियमावली
अखिलेश बोले-चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री कहते थे कि सपा के लोग थाने चला रहे हैं। अब खुद प्रदेश सरकार पुलिस व प्रशासन के जरिए सपा के कार्यकर्ताओं को फर्जी मामले में फंसा रही है। अब थाने कौन चला रहा है? औरया में सपा के जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव को फर्जी मुकदमों में फंसा दिया गया है ताकि वहां भाजपा अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बना सके। आगरा, कन्नौज, सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में यही हो रहा है। इस सरकार ने उनके द्वारा शुरू डॉयल 100 के सिस्टम का सत्यानाश कर दिया है। अब तक भाजपा सरकार एक भी भू-माफिया का पता नहीं लगा पाई।
नया दिन, नई आशा, शर्मा जी.. की ‘फिंरगी’ इस दिन फिर होगी ‘सतरंगी’
पूर्व मुख्यमंत्री ने बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह के संदर्भ में कहा कि यह लोग अब भाजपा में जाकर पाक साफ हो गए हैं। उनकी जानकारी है कि नवाब को आवास विभाग व दूसरे को राजस्व व परिवहन विभाग का मंत्री बनाने की तैयारी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features