अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने दावा करते हुए कहा-पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी विधानसभा 2022 का चुनाव

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। पार्टी सभी 405 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। यह जानकारी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

रविंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि रामराज्य और हिंदुत्व,किसान आयोग का गठन,महिलाओं की सुरक्षा, लड़कियों की स्नातक तक निश्शुल्क शिक्षा, जनसंख्या नियंत्रण कानून,समान नागरिक सहिंता, अपराधमुक्त और भ्र्ष्टाचार मुक्त समाज महासभा का एजेंडा है। यहां ऋषि त्रिवेदी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी ने कहा कि हम प्रत्येक मतदाता तक पहुंचेंगे।

ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि बहुत जल्द ही राज्य के सभी जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किये जाएंगे और उन्‍हें ज‍िलाकार्य सम‍ित‍ि का गठन कर कार्यसम‍ित‍ि की सूची प्रदेश नेतृत्‍व को सौंपने का न‍िर्देश द‍िया जाएगा। इस मौके पर शिवपूजन, उपाध्यक्ष अनिकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, सिद्धार्थ दुबे, सुनील कुमार तिवारी, विवेक शर्माके अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com