ज्यादातर लोग अपने घर और ऑफिस में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में इसे लगाने से बरकत होती है, लेकिन इसे लगाते वक्त आमतौर पर लोग जो बड़ी चूक कर देते हैं वह यह कि उन्हें यह ही नहीं मालूम होता है कि इसे किस दिशा में लगाना है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर आपने मनी प्लांट को गलत दिशा में रखा है तो आपको लाभ होने के बजाय नुकसान होने लगता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानें किस दिशा में रखना चाहिए मनी प्लांट…
मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही रिश्तों पर भी निगेटिव असर पड़ता है।मनी प्लांट के बेलों के बड़े होने पर कई लोग उसे जमीन पर नहीं फैला देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे भी काफी नुकसान हो सकता है। हमेशा मनी प्लांट के बेलों को ऊपर की ओर लगाना चाहिए।
मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें। रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है।
मनी प्लांट को कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि पूर्व-पश्चिम दिशा में इसे लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना बेस्ट होता है, क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश की है और इस दिशा के प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। यहां रखा मनीप्लांट सुख-समृद्धि बढ़ाता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features