हाथ की लकीरों में कई तरह की रेखाएं होती है जिनसे इंसान के वर्तमान और भविष्य के बारें में आकलन किया जा सकता है। हाथ पर लकीरों के अलावा कई तरह के निशान होते हैं जो व्यक्ति के स्वभाव और उनके भविष्य के बारे में बताते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया है कि भले ही भाग्य रेखा छोटी हो लेकिन हथेली में अगर कुछ शुभ चिन्ह मौजूद हों तो छोटी भाग्य रेखा वाला व्यक्ति भी अच्छे जीवन का आनंद ले सकता है।समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में मछली का चिन्ह होता है ऐसा व्यक्ति जीवन में निरंतर सफलता की ओर बढ़ता रहता है। इन्हें संतान सुख के साथ ही उत्तम धन वैभव की प्राप्ति होती है। जो भी काम करते हैं उनमें सफल होते हैं।
21 सितंबर से शुरू होगा नवरात्रि, जानिए कैसे करे सही मुहूर्त में कलश स्थापना…
हथेली में अगर तुला या यज्ञ की वेदी के समान आकृति बनी हुई है तो यह व्यापार में उत्तम सफलता का प्रतीक चिन्ह माना गया है। ऐसा व्यक्ति नौकरी से अधिक व्यवसाय में सफल होता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features