अगर आप भी पहनते हैं सोने की अॅंगूठी, तो इन बातों का जरुर रखें खयाल

अगर आप भी पहनते हैं सोने की अॅंगूठी, तो इन बातों का जरुर रखें खयाल

इलाहाबाद: आज समाज में बहुत से लोग हैं जो सोने की अॅंगूठी पहनना पसंद करते हैं। लेकिन सामान्य तौर पर लोग इसे हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पहनते हैं। लेकिन इसके होने वाले फायदों को बहुत कम लोग ही जाते हैं। वैसे तो सोना बहुमूल्य धातु है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सोने की अंगूठी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं जिसे पढ़कर आप भी इसके फायदों के बारे में जान सकेंगे।अगर आप भी पहनते हैं सोने की अॅंगूठी, तो इन बातों का जरुर रखें खयाल

अगर आप भी घर में रोज जलाएंगे इस तेल का दीपक, तो खुल जाएगी आपकी किस्मत

अॅंगूठी पहनने के लाभ

1. सोना गुरु ग्रह से संबंधित धातु है। सोने की अंगूठी पहनने से कुंडली में गुरु ग्रह का कुप्रभाव कम पड़ता है।

2. सोने की अंगूठी तर्जनी उंगली में पहनना ज्यादा शुभ रहता है।

3. आयुर्वेद के अनुसार सोना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। इसे पहनने से वही लाभ मिलते हैं जो स्वर्ण भस्म के सेवन से मिलते हैं।

4. सोना धारण करने से आकर्षण बढ़ता है। सोना हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अंगूठी लगातार शरीर के संपर्क में रहती है, इस कारण त्वचा की चमक बढ़ती है।

रखें इन बातों का खयाल-

1. अगर सोने की अंगूठी पहन रखी है तो नशा करने से बचना चाहिए। ये गुरु ग्रह की धातु है। इसे धारण करके नशा करने से गुरु ग्रह अशुभ फल देता है।

2. जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें भी सोना की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए। गुरु ग्रह के कारण ये समस्या और बढ़ सकती है।

3. सोने की अंगूठी बाएं हाथ में पहनने से बचना चाहिए। ये अंगूठी दाएं हाथ में पहनना ज्यादा शुभ माना गया है।

4. ध्यान रखें सोने की अंगूठी गुम होना अपशकुन माना जाता है। इसलिए इसे लेकर हमेशा सावधान रहें।

5. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ है तो उसे सोने की अंगूठी धारण करने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com