अमीर बनने का सपना हर कोई देखता है लेकिन हकीकत में यह सपना कुछ ही लोग पूरा कर पाते हैं। कई लोग हैरान होते हैं कि कड़ी मेहनत के बावजूद उनके पास हमेशा पैसों की तंगी क्यों बनी रहती हैं। लाख कोशिशों के बावजूद पैसा उनके पास क्यों नहीं टिकता हैं। अगर आप भी ऐस ही लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी अक्सर ये शिकायत रहती है तो ये खबर आपके लिए ही है।
वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस के आसपास बना कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करके गरीबी को न्योता देता है। जिसकी वजह से घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है।
मकड़ी का जाला
घरों में लगे मकड़ी के जाले वास्तु के अनुसार व्यक्ति के दुर्भाग्य की निशानी होते हैं। अगर आपके भी घर में मकड़ी के जाले लगे हुए हैं तो उन्हें तुरंत हटाएं।
मधुमक्खी का छत्ता
सुरक्षा के लिहाज से भी मधुमक्खी का छत्ता बेहद खतरनाक होता है। खास बात यह है कि वास्तु के अनुसार घर के आसपास इसके होने से पैसों से जुड़ी अशुभ घटनाएं घटित होती रहती हैं।
सूखी पत्तियां
अगर आपके बगीचे में लगे पेड़ों पर सूखी पत्तियां लगी हुई हैं तो उन्हें तुरंत कटवा लें। याद रखें सुखी पत्तियां आपके धन पर विपरीत असर डालती हैं।