अजुर्न कपूर की अपमिंग फिल्म मुबारकां की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आई है। डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ में अर्जुन अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह भी पढ़े: जानिए: कौन दे रहा है PM मोदी की हत्या करने के लिए 50 करोड़ रुपये का ऑफर, विदेश से आई एक कॉल
यह भी पढ़े: जानिए: कौन दे रहा है PM मोदी की हत्या करने के लिए 50 करोड़ रुपये का ऑफर, विदेश से आई एक कॉल
फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। पोस्टर में अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ डबल रोल में नजर आ रहे हैं। अर्जुन अपने दो किरदार में से एक में सरदार के रूप में नजर हैं। साथ ही उनके चाचा अनिल भी सरदार के रूप में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक को ‘मुबारकां’ की पूरी स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में अर्जुन के साथ इलियाना डी ‘क्रूज़ और आथिया शेट्टी भी मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि अर्जुन पर्दे पर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह फिल्म ‘औरंगजेब’ में भी डबल रोल निभा चुके हैं।
फिल्म 28 जुलाई को पर्दे पर हंसाने वाली है। इस फिल्म के साथ अनिल कपूर लंबे समय बाद कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। इससे पहले वह कई कॉमेडी फिल्म में नजर आ चुके हैं। लेकिन भतीजे अर्जुन के साथ यह उनकी पहली फिल्म होने वाली है।
‘बीवी नम्बर 1’, ‘नो एंट्री’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगा चुके अनिल कपूर की पिछली कॉमेडी फिल्म साल 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ थी।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					