भोपाल: एमपी के शिवपुरी में भदैया कुंड के नाम से प्रसिद्ध यह वाटर फॉल केवल मानसून में ही चालू होता है। बारिश का पानी ही बहकर इसमें आता है। ऊपर से गिरता हुआ पानी एक कुंड में जमा होता है। स्थानीय क्षेत्र में मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
यही नहीं अगर किसी पति-पत्नी के बीच में झगड़ा भी होता है तो पास-पड़ौस के लोग सलाह देते हैं भदैया कुंड में नहाकर आओ, सब कुछ ठीक हो जाएगा। शायद यही वजह है कि यहां न्यूली मैरिड कपल्स के अलावा बुजुर्ग दंपति भी एक साथ नहाने के लिए आते हैं। पति पत्नी का रिश्ता तभी सफल होता है जब दोनों के बीच आत्मीयता हो ना कि बनावटीपन। पति को यह महसूस होना चाहिए कि उसकी पत्नी जीवन की हर मुश्किल और विषम परिस्थिति में उसका साथ निभाएगी। वास्तव में, वैवाहिक बंधन पति और पत्नी को आत्मिक रूप से एक करता है।
पति – पत्नी के रिश्ते में आपसी समझ और विश्वास का होना बहुत जरुरी…
पत्नी का प्यार भरा साथ, उसकी जरूरतों को समझने की शक्ति और विश्वास ही एक पति का सहारा होती हैं जिसके दम पर वह दुनिया की तमाम उलझनों को आसानी से सुलझा सकता है। पति – पत्नी के रिश्ते में आपसी समझ और विश्वास का होना बहुत जरुरी है, एक पत्नी भी चाहती है कि पति उसकी भावनाओं को समझे और ऐसा सहारा बने जिसके साथ वह दुनिया की हर चुनौतियों का मुकाबला कर सके।
इसलिए पति के साथ कदम मिलाकर चलें और जीवन की सारी समस्याओं के बोझ को आसानी से उतार फेंकें। बहुत से पति पत्नी वर्षों तक एक दूसरे की जरूरतों और भावनाओं को नहीं समझ पाते,जिससे उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती है और एक छत के नीचे रहते हुए भी वे एक दूसरे के लिए अजनबी बने रहते हैं,और मानसिक रूप से त्रस्त रहते हैं। तो, यदि आप अपने पति की बेटर हाफ बनना चाहती हैं तो अपने पति की पसंद और नापसंद का ध्यान रखें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features