अनुप्रिया पटेल की पार्टी के विधायक वाचस्पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ऐसा ममला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी, अपना दल (एस) के चर्चित विधायक वाचस्पति के खिलाफ प्रयागराज में गंभीर आरोपों के तहत FIR दर्ज की गई है। उन पर माफिया अतीक अहमद के गिरोह के साथ मिलकर लोगों की जमीन पर कब्जा करने, पुलिस में शिकायत करने पर बमबाजी कराने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। यह FIR कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज की गई है।

अनुप्रिया पटेल की पार्टी के विधायक वाचस्पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक वाचस्पति पर पहले भी माफिया अतीक अहमद और उसके गिरोह के साथ मिलकर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। FIR में नामजद शिकायतकर्ता शाह फैसल ने आरोप लगाया है कि विधायक वाचस्पति और अतीक अहमद के गिरोह के सदस्य फहीम और उदय यादव ने 2017 में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया।

इसके बाद धोखे से उनसे कुछ कागजातों पर दस्तखत करा लिए। फैसल ने कई बार इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके अलावा, 28 जुलाई 2022 को उनके घर पर बम से हमला भी किया गया। शाह फैसल का आरोप है कि इस हमले और जमीन कब्जाने की साजिश में विधायक वाचस्पति के अलावा गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

विधायक वाचस्पति सहित 9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है FIR
बताया जा रहा है कि इस मामले में कार्रवाई ना होते देख, शाह फैसल ने इलाहाबाद की ACJM कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर, विधायक वाचस्पति समेत 9 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

आरोपियों में माफिया अतीक अहमद के गिरोह के सदस्य फहीम, उदय यादव, अरविंद कुमार केसरवानी, प्रमोद कुमार केसरवानी, जैद, जसीम अहमद, अमित कुमार शुक्ला, विकास सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ धूमनगंज थाने में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में हत्या की कोशिश, धमकी देना, रंगदारी वसूलने, बमबाजी करना और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com