मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ देर रात तक चैटिंग, फोटो शेयर करना या फिर ग्रुप पर ढेर सारी बातें करना तो आप सभी को पसंद होगा। लेकिन अगर आपको ये पता चले की व्हाट्सएप जल्द ही बंद हो जाएगा तब आपका क्या रिएक्शन होगा? दरअसल, व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दिसंबर के बाद कई स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप चलना बंद हो जाएगा। हालांकि, कंपनी इस बात की घोषणा पहले भी कर चुकी है कि किन-किन फोन्स पर सर्विस बंद की जाएगी। ऐसे में आज हम आपको 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जिनपर 31 दिसंबर के बाद व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
किन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप?
नोकिया E6
नोकिया 5233
नोकिया C5
नोकिया आशा 306
नोकिया E52
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features