आम तौर पर बाजार में प्रचलन से बाहर हो चुके 50 पैसे के सिक्के के बारे में बढ़ी खबर आई है। जिसे जानकर आप थोड़ा हैरान होंगे।

आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने आरटीआई के जरिए आरबीआई से सवाल किया था कि वर्तमान में क्या 50 पैसे का सिक्का चलन में है।
करीब 45 दिन बाद मिले जवाब में आरबीआई, मुंबई ने कहा है कि 50 पैसे का सिक्का अभी वैध है। बता दें कि भारत में 1957 में एक साथ 10 पैसे, 25 पैसे और 50 पैसे के सिक्के जारी किए गए थे।पहले 10 पैसे का सिक्का चलन से बाहर हुआ। उसके बाद 30 जून, 2011 को आरबीआई ने 25 पैसे का सिक्का भी बंद कर दिया। बाजार में अब व्यापारी और ग्राहक दोनों ही 50 पैसे के सिक्के स्वीकार नहीं करते।
अभी-अभी: हुआ UP के CM का हुआ चुनाव राजनाथ सिंह बने UP के नये CM
इस पर आरटीआई कार्यकर्ता गोल्डी का कहना है कि जब 50 पैसे का सिक्का प्रचलन में है ही नहीं तो रिजर्व बैंक को इसे बंद कर देना चाहिए। वह आरबीआई को पत्र लिख कर 50 पैसे के सिक्के को अधिकारिक तौर पर बंद करने का अनुरोध करेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features