आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के बरदह थाना के भीरा बाजार के पास रविवार की सुबह रोडवेज बस में तेज रफ्तार स्कार्पियो घुस गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार 7 लोगो की मौके पर मौत हो गयी।

वहीं हादसे में तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली में तैनात मुंशी रामसूरत यादव का परिवार रिश्तेदारों के साथ बलिया से विंध्याचल जा रहा था। बरदह के भीरा के पास सुबह साढ़े पांच बजे स्कार्पियो बस में घुस गई। बस और स्कार्पियो की रफ्तार काफी तेज होने के चलते स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय स्कार्पियो में चालक समेत 11 लोग सवार थे। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग मदद के लिए पहुंच गये। लोगों ने फौरन सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तो पुलिस ने किसी तरह स्कार्पियो को कट कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features