नई दिल्ली : मायावती ने कहा कि BJP देश में आरक्षण खत्म करना चाहती है। वह ऐसा करके गरीबों के साथ बुरा करना चाहती है।

2050 तक दुनिया की एक चौथाई आबादी पानी के लिए तरसेगी
मायावती ने कहा कि नोटबंदी का फैसला भाजपा के लिए सबसे खराब साबित होगा। जनता इंतजार कर रही है सबक सिखाने का, और वो सबक जनता आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में सुखाएगी। भाजपा का यूपी में वही हाल होगा जो बिहार में हुआ है। क्योंकि भाजपा की यूपी में बेहद खराब स्थिति है। मायावती ने कहा कि केंद्र की नीतियों से जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा और सपा के रहते 500 से ज्यादा दंगे हुए हैं। प्रदेश सहित पूरे देश की जनता परेशान है। लोग आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। इससे गरीब लोगों को झटका लगा है। ऐसे बयानों का जनता आगामी चुनावों में वोट के रुप मे जवाब देगी।
गोवा में बीजेपी की नई रणनीति, जीत के लिए मेट्रो का लिया सहारा
उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोले हुए कहा कि यूपी की स्थिति बेहद खराब है। मुलायम सिंह यादव पुत्र मोह में नाटक कर रहे हैं। साथ ही अपने भाई शिवपाल यादव को बलि का बकरा बना दिया है। साथ ही कांग्रेस का असली रुप भी दिखना शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सपा के सामने चुनाव से पहले ही घुटने टेक दिए हैं। यूपी में कांग्रेस पूरी तरह से आक्सीजन पर है। साथ ही अखिलेश यादव कांग्रेस का चेहरा भी बन गए हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features