अपनी गायकी और अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Video: बाढ़-सूखे के पीछे की वजह पर सोचने को मजबूर करती है ‘कड़वी हवा’…
सुचित्रा कृष्णमूर्ति के पिता वी. कृष्णामूर्ति को कुछ दिन पहले कोयम्बटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तीन दिन से लगातार खून की उल्टियां हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गौरतलब है कि फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अभिनय किया था। वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं थी। हाल ही में गायक सोनू निगम के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान को लेकर ट्वीट किया था। सुचित्रा ने लिखा था- सुबह पौने पांच बजे घर आते ही अजान की कानफोड़ू आवाज से सामना हुआ। जबरदस्ती धार्मिकता थोपने से ज्यादा बेवकूफी भरा और असभ्य काम कोई दूसरा नहीं हो सकता।
लाउडस्पीकर के जरिये तेज अजान की आलोचना करने वाली ऐक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को सोशल मीडिया पर जमकर गालियां भी पड़ी थी। सुचित्रा ने गाली-गलौज से भरे इन ट्वीट्स को रीट्वीट करते हुए लिखा था ‘इन कामुक लोगों को देखो, अपने भारत के लिए बुरा लगता है- महिलाओं के प्रति इस तरह का रवैया देखकर इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं होता कि भारत दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका है।’
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features