अभी-अभी: इस नेता को आगरा पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार, जानिए क्यों?

लखनऊ: राष्ट्रवादी मोर्चा के अध्यक्ष अमित जानी को आगरा पुलिस ने आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। अमित जानी पर ताजमहल के फोटो को भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के साथ ही धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। जानी के साथ उसके एक साथी उपदेश राणा को भी गिरफ्तार किया गया है।


आगरा पुलिस ने एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की मदद से माल एवेन्यू से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस टीम आगरा गई है। ताजमहल की तस्वीर पर भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के मामले में मेरठ के अमित जानी और मेरठ के ही गोटखा गांव निवासी उपदेश राणा को आज आगरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया।

इनके खिलाफ आगरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट की धारा के तहत ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। इनको लखनऊ के माल एवेन्यू में अमित जानी के घर से गिरफ्तार किया गया। अमित जानी ने फेसबुक पर आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो शेयर करने के साथ ही तीन नवंबर को सभी हिंदुओं को ताजमहल पहुंचने का एलान किया था।

फेसबुक पर फोटो पोस्ट होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अमित जानी की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद आगरा के सदर कोतवाली में तमाम हिंदूवादी एकत्र होकर हंगामा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अमित जानी ने आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो पोस्ट करने के साथ ही लिखा था कि तीन नवंबर को देश भर से जुड़े सभी हिंदू मित्र आगरा पहुंचें।

अमित जानी ने 23 अक्टूबर को आगरा के ताजमहल के अंदर तमाम हिंदूवादियों के साथ चालीसा का पाठ किया था। अमित जानी ने कहा मैं सच्चा हिंदू हूं। अमित जानी ने कुछ साल पहले लखनऊ में अपने साथियों के साथ मिलकर बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्तियां तोड़ी थीं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com