मुम्बई: हिन्दी सिनेमा के जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले तीन हफ्ते से बीमार थे। शशि ने हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों 148 हिंदी और 12 अंग्रेजी में काम किया।
![]()
वह 79 वर्ष के थे। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचा, शोर, दीवार और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी।
1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features