पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ा धमाका हुआ है। शुरुआती खबरों के अनुसार इस धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है वहीं 15 घायल हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका जनरेटर में हुआ है।
हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
पाक मीडिया के अनुसार यह धमाका लहौर के वाय ब्लॉक में एक रेस्टोरेंट में हुआ है। सुरक्षबलों ने इलाके को घेर लिया है और धमाको के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features