अभी अभी: कांग्रेस ने BJP पर किया तीखा वार, कहा- लोकतंत्र हुआ खत्म, घुटन महसूस कर रहे हैं नेता

अभी अभी: कांग्रेस ने BJP पर किया तीखा वार, कहा- लोकतंत्र हुआ खत्म, घुटन महसूस कर रहे हैं नेता

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। पूर्व मंत्री एवं राज्य महासचिव रामलाल ठाकुर, प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, हर्षवर्धन चौहान व नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है।अभी अभी: कांग्रेस ने BJP पर किया तीखा वार, कहा- लोकतंत्र हुआ खत्म, घुटन महसूस कर रहे हैं नेताअभी अभी: योगी ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर लगाए ये बड़ा आरोप….

भाजपा नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। कोई भी नेता अपनी बात खुलकर नहीं रख सकता। न तो तानाशाह किसी की सुनते हैं, न ही अमित शाह। प्रदेश भाजपा में नेतृत्व और नेता विहीन भाजपा विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश में कई धड़े हैं। हर नेता सीएम बनने के ख्वाब पाले हुए है। सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने-अपने नेताओं को सीएम प्रोजेक्ट करने की होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर टिप्पणी से पहले भाजपा को अपने घर में झांक लेना चाहिए कि उनके यहां कैसे नियुक्तियां होती हैं।

सीएम का चेहरा घोषित करने को लेकर भी भाजपा में यही हो रहा है। भाजपा के दोनों शाह पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को पूरी तरह से किनारे करने में लगे हुए हैं। हरभजन सिंह भज्जी व नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जैसा आंतरिक लोकतंत्र कहीं नहीं है।

कांग्रेस में हर नेता अपनी बात खुलकर रख सकता है। भाजपा को कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं, वह अपना कुनबा संभाले। सुक्खू आम कार्यकर्ता होने के कारण ही पार्टी अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com