लखनऊ: कांग्रेस नेता राज बब्बर बुधवार को लाठीचार्ज में घायल हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचे राज बब्बर ने घायल महिला कार्यकर्ताओं का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी सही देखभाल करने का अनुरोध किया।
इस दौरान राज बब्बर ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के साथ जो भी हुआ वो गलत था। पुलिस को इस तरह से महिला कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह महिलाएं अपना हक मांग रही थीं और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की कोशिश कर रही थीं।
लेकिन प्रदेश की पुलिस ने इनके साथ जो भी किया वो बहुत ही अमानवीय हैए ऐसा नहीं होना चाहिए था। गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर सोमवार से राजधानी में विधानसभा मार्ग को जबरन घेरकर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए मंगलवार दोपहर पुलिस ने फिर लाठीचार्ज किया।
पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए विधानसभा मार्ग , राजभवन रोड और गांधी पार्क में दौड़ा.दौड़ाकर पीटा। जवाबी कार्रवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने भी पथराव किया।