अभी-अभी: जनसुरक्षा यात्रा के पहले BJP कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला..!

अभी-अभी: जनसुरक्षा यात्रा के पहले BJP कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला..!

केरल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली जन सुरक्षा यात्रा के पहले हालात गंभीर हो गए हैं। यात्रा से एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के करीब 3 कार्यकर्ताओं पर हमला हो गया। कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। भाजपा ने इस हमले का विरोध किया। तीनों कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया जिससे वे घायल हो गए।अभी-अभी: जनसुरक्षा यात्रा के पहले BJP कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला..!जानिए क्यों इन किसानों में ली जमीन समाधि, देखिए यह तस्वीर!

उन्हें उपचार हेतु नीलेश्वरम में भर्ती करवाया गया है। केरल पुलिस द्वारा इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले में कासरगोड़ भाजपा जिला सचिव श्रीकांत ने कहा कि विपक्षी भाजपा के बढ़ते प्रभाव को सहन नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता जनसुरक्षा यात्रा के कार्यक्रम हेतु 9.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के नीलेश्वरम बाजार में पार्टी ध्वज लगाने और अन्य सजावट में व्यस्त थे।

इस दौरान सत्ताधारी दल के लगभग 20 कार्यकर्ता वहाँ पहुंचे और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस हंगामे और पिटाई में तीन कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि केरल की वामपंथी सरकार के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह राज्य के कन्नूर जिले के पयन्नूर से त्रिवेंद्रम तक पदयात्रा करने जा रहे हैं।

इस पद यात्रा के माध्यम से आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमलों का विरोध किया जाएगा। यात्रा में अलग – अलग समय में केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। पद यात्रा 11 जिलों में निकाली जाएगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com