बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री पर हत्या का केस चल रहा हो, वहां लॉ एंड ऑर्डर बेहतर कैसे हो सकता है।
गुजरात चुनाव: राहुल गांधी पहुंचे सोमनाथ मंदिर, किया जलाभिषेक
मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि, ‘स्वाभाविक रूप से बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब रहेगी क्योंकि मुख्यमंत्री पर हत्या का आरोप है।’
उल्लेखनीय है कि नवंबर 1991 में बाढ़ लोकसभा उप-चुनाव के दौरान नीतीश कुमार पर कांग्रेस नेता सीताराम सिंह की हत्या और चार अन्य लोगों को घायल करने का आरोप है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features