अभी-अभी: राहुल गांधी पहुंचे लखनऊ, किसानों के मुआवजे की रखेंगे बात

लखनऊ : अमित शाह के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार की सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इण्डिया दफ्तर पहुंचे। यहां पर वह अमेठी सहित अन्य जगह किसानों की जमीन अधिग्रहण व मुआवजे को लेकर अपनी बात रखेंगे और विरोध जताये गये। बताया जाता है कि राहुल गांधी का लखनऊ दौरा पार्टी व संगठन में नई जान डालने की भी एक कवायद के रुप में देखा जा रहा है।


राहुल गांधी मंगलवार की सुबह इण्डिगो की फ्लाइट से दिल्ली से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ ही विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इनके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े थे। इसके बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट से लखनऊ में विशाल खंड गोमतीनगर में एनएचएआइ के दफ्तर के लिए निकले। यहां पर वह किसानों को मुआवजा के समस्या के लिए ज्ञापन देंगे।

उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर के साथ ही अमेठी में फोर लेन सड़क बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने एक दिन का धरना भी दिया था। कल ही उन्होंने अंबेडकरनगर में अपना धरना समाप्त किया था। गोमतीनगर में एनएचएआइ के दफ्तर के बाहर भी बड़ी संख्या में किसानों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में अमेठी के साथ ही कई जगह पर नेशनल हाईवे के लिए सैकड़ों किसानों की जमीन ली गयी है। इतना ही नहीं एनएचएआइ ने कई किसानों के मकानों को भी तोड़ा है।

राहुल गांधी वहां पर इन्हीं मुद्दों को उठाएंगे। वहां पर ज्ञापन देने के बाद राहुल गांधी का वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी गोमती नगर स्थित नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों से मिलकर किसानों की समस्याओं पर बात करेंगे। इससे पहले कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर भी अंबेडकरनगर पहुंचकर किसानों के पक्ष में धरने पर बैठ गए थे। राज बब्बर ने यह भी कहा है कि अगर कोई किसान अपने हक के लिए हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस करना चाहता है तो कांग्रेस उनके लिए वकील का इंतजाम करेगी।

सोमवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना खत्म किया था। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय बाद लखनऊ आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधान चुनाव के पहले लखनऊ में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रोड.शो किया था। इसके बाद से वह लखनऊ नहीं आए थे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com